Friday, June 22, 2018

love

प्यार 

प्यार क्या है ????क्या पता जवाब तो मिलेगा हर बार हर किसी से प्यार की परिभाषा असल में कोई नहीं जानता क्या है ये प्यार किसे कहते हैं प्यार ,प्यार असल में होता भी है या नहीं इसका जवाब हर  कोई अपने अपने सहूलियत के हिसाब से देता है कोई कहता है प्यार एक दूसरे के लिए होता है ,कोई कहता है प्यार बस एक ऊपरी ऊपरी दिखावा है ,तो कोई कहता है की प्यार क्या है जब कोई एक इंसान के लिए कुछ अलग सा महसूस करने लगता है उसे प्यार केहेते हैं | पर क्या ये सही है क्या इन सब को प्यार कहते हैं | पर मेरे लिए प्यार इन सब से ऊपर है मेरे लिए प्यार वो नहीं जो लोगों को दिखा के किया जाए,प्यार वो भी नहीं जो एक इंसान से हो ,प्यार का तो सही मतलब या यूँ कहूं की प्यार का कोई मतलब ही नहीं है अगर कोई प्यार करता है तो उसे ये ज़रूर मालूम होता है की प्यार कुछ न कुछ बदले में देगा ही देगा ,पर ये कहा लिखा है की प्यार बदले प्यार ही मिलता है और अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो वो भी आपसे प्यार करे ,प्यार में कोई शर्त नहीं होती और नाही प्यार सोच समझ के किया जाता है | प्यार तो बस हो जाता है | कब ,कहाँ ,कैसे और किस्से कोई नहीं जानता और नाही  पायेगा | 

मेरे पापा कहते हैं प्यार वो नहीं जो  दुनिया में हम देखते हैं की एक लड़का और एक लड़की हाथों में हाथ डाले घूम रहे हैं एक दूसरे को सिर्फ देख लिया तो उसे प्यार समझने लगते हैं प्यार की परिभाषा इन सब से ऊपर है | पापा कहते  हैं की प्यार एक दूसरे लिए कुर्बान होना है ,प्यार एक दूसरे के लिए कुछ भी कर गुज़रना है ,प्यार सिर्फ एक बंधन नहीं है बल्कि प्यार में कोई बंधन ही नहीं होता ,प्यार सिर्फ दो लोगों के बीच में नहीं होता है प्यार वो है जो एक माँ अपने नन्हें शिशु से करती है जब से वह उसकी गर्भ में आता है ,प्यार माँ बेटे के बीच होता ,प्यार पिता और बेटी के बीच होता है ,प्यार भाई बेहेन का होता है ,प्यार पति पत्नी के बीच होता है ,और इनसब से ऊँचा जो होता है वो है ईश्वर हमारा प्यार | 

हम जब पीरा करते हैं या जब हमें प्यार होता है तब किसी के लिए भी कोई दूर भावना नहीं होती है 
 जब हम प्यार में होते हैं तब हमें ऐसा लगता है की सब कुछ अच्छा है सब कुछ अच्छा होगा 
लेकिन ये गलत है ना की अगर हमें किसी से प्यार करें तो सब अच्छा ही हो बुरा भी तो हो सकता है
लेकिन  हां अगर प्यार है सच्चा तो हर मुश्किल  हर इम्तिहान से हम गुज़रने को तैयार होते हैं हमें हर मुश्किल का हल मिल जाता है | इसमें सब से ज़रूरी बात ये आती है की क्या हर कोई प्यार कर सकता है तो इसका सीधा सा जवाब है की हां हर कोई प्यार कर सकता है बशर्ते की वो खुद से बहुत प्यार करता हो अगर कोई अपने आप से प्यार कर सकता है तो वो किसी को भी प्यार कर सकता है उसे प्यार की खोज में भटकना नहीं पड़ता है क्यूँ की वो खुद प्यार से भरा रहता  है और किसी को  भी प्यार भर पुर दे सकता है ऐसे इंसान जो खुद से प्यार करते हैं वो प्यार बाटने के भूखे होते हैं प्यार पाने के नहीं 
सच्चा प्यार हर किसी को एक न एक बार ज़िन्दगी में होता है | 

पर इसका मतलब ये नहीं की वो हमेशा हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा प्यार का दूसरा अर्थ है त्याग इतिहास गवाह है जिन्हों ने भी प्यार   वो कभी  एक बंधन में नहीं बंध सके बल्कि वे अमर हो गए क्यूंकि उनका प्यार पूरी शिद्दत से था सच्चा प्यार था उनका अगर प्यार है तो उसे कहना चाहिए ,ना की उसके साथ रहने के लिए कहना चाहिए | 
प्यार का कोई ओर  नहीं और उसका कोई तोड़ नहीं | 

फूलों की तरह मेहकना सीखा 
भवरे की तरह मंडराना सीखा 
जुगनू की तरह चमकना सीखा 
तारों की तरह  टिमटिमाना सीखा 
सीखा बहुत कुछ हमनें 
पर सिख न पाए एक चीज़ हर कोई डरता करने से 
वो है प्यार 
वो है प्यार | 

savan ka mausam

सावन का मौसम 

कैसा लगता है ये सावन का मौसम 
बादल गरज गरज कर बोले 
तू है मेरी और तेरे हैं हम 

मैं ना जानू कौन है बिजली 
चमक चमक कर बोले हमसे 
घर से तू बाहर क्यूँ निकली 
रह जाना ना तू अकेली 

उपवन बाग़ बगीचे पूछे 
सावन का मौसम क्यों ना आता बार बार 
डाली डाली क्यारी क्यारी हमसे पूछे 
ये सावन का मौसम क्यों नहीं आता बार बार 

हरी भरी है दुनियां सारी 
वर्षा की बून्द को पी कर 
न्यारी न्यारी लग रही है 
ओस की तरह चमक कर 

ये सावन का मौसम लग रहा है 
मधुरबन 
आया है ये सालों में एक बार 
मीठे सुर बन 

नाच रहे हैं मोर मयूर 
गायें मधुर संगीत सारे 
बोले दादुर बोले मोर 
सारे गायेें एक सुर 

रास लीला कृष्ण रचाएं 
गोपियों संग करते नृत्य सारे 
रास रचयिआ मोहन मोरलिआ 
कहते हैं हमसे झूम के सारे 

देख आया है मौसम प्यार का 
ले ले मज़ा अब इस बरसात का 





Thursday, June 21, 2018

tanhai

zindagi ek tanhai ka daur


zindagi mein ek tanhai ka alam tha
jo hona tha hua vahi

main bekhabar chalti gayi uss berusvai ke raah per 
dhundha bahaut apne aks ko

mila nahi koi iss tanhai ke raah per 
jo mila vo bhi chala gaya 

ye zindagi bhi kya zindagi hai 
ye hai ek tanhai ka daur

apne sune sapne ko sanjo ke rakhna sikha tha maine 
adhure rahne ki koi vajah na thi

apne khoye khwab ko paane ki chaah mein humne gavayein 
kai pal
pal pal bit raha hai ye pal 
kaun jaane kab jayega iss tanhai ka akelapann
bin kahe jo keh gaya vo bhi tha ek pal tanhai ka
kehene ko jo na keh saka vo bhi tha ek pal tanhai ka

ruhani ho gayi hai madhosh nazrein 
beparavah ho gayi hai dhadkanein

tanhai ne zindagi ko aise jakda 
phir chudaya haath usse 
to chudaye bhi na chhut paye

bas zindagi ki tanhai yuhi chali jaye
zindagi ki ruhaniyat fir laut aaye.


Thursday, June 14, 2018

ye basant

ये बसंत 

ये बसंत का मौसम भी कैसा मौसम है 
कभी बदले नसीबा सभी के 
ये बसंत का मौसम भी कैसा मौसम है 

ये बसंत का मौसम भी कैसा मौसम है 
जब अँधेरा छाये जीवन में 
तभी सूरज की रौशनी बिखेरे उजाला कर के जाता है 
ये बसंत का मौसम भी कैसा मौसम है 
सभी को खुश कर जाता है 

नयी हो या पुरानी हर चीज़ हमेशा मन में नया सा भाता है 
रोज़ रोज़ तकिय पे एक चिट्ठी मिल जाता है 
ये बसंत का मौसम भी कैसा मौसम है 
हर रो एक नया सपना आखों के तले दे जाता है 
ये बसंत का मौसम भी कैसा मौसम है 

जब गर्मी देती है तिलमिलाहट सी नमी 
तब एक फुहार सा नशा चढ़ जाता है 
ये क्या होता है जब नन्ही -नन्ही चिड़िया रोज़ मुझे सुनाती है 
जब एक नया राग बनाती है 
ये सब कुछ लगता है अपना अपना सा 
ये बसंत का मौसम भी कैसा मौसम है 
हर एक को खुशियां दे जाता है 
ये बसंत का मौसम भी कैसा मौसम है | 

banjar

बंजर ज़मीं 

ज़िन्दगी क्या है कैसी है कभी सोचने बैठती हूँ तो समझ आता है की ज़िन्दगी वो नहीं जो सभी को लगता है की वही है असल में ज़िन्दगी की परिभाषा ही अलग है | 
ज़िन्दगी मेरे लिए एक बंजर ज़मीं तरह है ये एक ऐसी ज़मीं है जहा कुछ भी नहीं होता है ना ओस से भरी हरी-भरी बूंदों से नहाई घास ना कोई फल ना कोई फूल ना कोई इंसान और ना ही कोई जानवर | 
जैसे ये बंजर ज़मीं है वैसी ही हमारी ज़िन्दगी होती है | जिस तरह बंजर ज़मीं पर हरियाली ना होने पर  यानि पानी जो जीवन है उसके ना होने पर वह बंजर हो जाती है उसी तरह हमारा जीवन होता है हमारी ज़िन्दगी होती है जिस तरह वहां पानी ना होने पर वहां कुछ नहीं पनहपता वैसे ही ज़िन्दगी को भी अगर उसका पानी उसका जीवन ना मिले तो ज़िन्दगी में भी कुछ नहीं पन्हपेगा बस  वीरानियाँ ही वीरानियाँ होंगी जो एक खतरनाक साये की तरह होती हैं जो इंसान को अंदर ही अंदर खा जाती हैं और पता भी नहीं चलता | 
मेरे लिए भी कुछ इसी तरह की है ज़िन्दगी एक बंजर ज़मीं पर खुशियों की बौछार बारिश की तरह हुई | एक फूल जो मुरझा जाते हैं उनका सही ढंग ध्यान ना रखते हुए तो ज़िन्दगी जिसे पता नहीं कितने संघर्षों से जूझते हुए कितने रोड़ों को पार करते हुए गुज़ारना पड़ता है उसे प्यार की पुचकार और स्नेह का छाव क्यों नहीं देते है हम | 
एक मुश्किल जैसे ही आती है हम फ़ौरन अपने घुटने टेक देते हैं और उसके आगे हार मानने लगते हैं लेकिन हम कभी अपने आप को रोक कर थोड़ी देर सोचते नहीं हैं की ये जो कुछ भी हो रहा है वो मेरे अच्छे के लिए ही हो रहा है क्या पता कुछ अच्छा ही हो जाये लेकिन नहीं हम केवल उसकी बुराई करते रहते हैं या उसे कोसते रहते हैं | 
ज़िन्दगी कोसने के लिए नहीं होती है ज़िन्दगी सही ढंग से जीने के लिए होती है वो हमारे लिए मुश्किलें इस लिए लाती है ताकि हम और मज़बूत बन सके और खुद की ज़िन्दगी को सवारें ठीक उसी तरह जैसे एक बंजर ज़मीं को बरसात की पहेली फुहार हरी-भरी धरती बना देती है और ज़ोर-शोर से उसका स्वागत किया जाता है इस पूरी सृष्टि का | 
वो भी बड़े हर्षा और उल्हास के साथ | 
तो ज़िन्दगी जियो मन भर के पर यदि कभी ज़िन्दगी में सूखा आये तो एक बार सोचना की उस बंजर ज़मीं के साथ क्या  हुआ था ????

ज़मीं बंजर होये भले 
मन बंजर होये ना पाए 
अपनी -अपनी खुशियां ढूंढों 
कुछ पंछी उड़ जाये 
हरी -भरी बगिया में बोले बारिश की हर बून्द 
कहे बदरिया जी ले री बावरी 
ये सावन का मौसम आगे कहाँ से होये | 

Thursday, June 7, 2018

role of a life

Role of a life in individuals

life plays a very important role in every individuals core.whether it is the fast train or slow bullock cart no matter what the society says about individuals .its being a hundreds of years to learn what life is and yet there is no answer of it that what is life and where it get started where is the peak point of it and guess what there is no answer of how the life begins.

its really of curiosity that we should learn that what is life and what is the main goal of it  and much more to know.
but here something is we should live without any fear without any limits and without any boundaries  may be that's the life according to the status today.
life is the sweet of the cake the melting chocolate of the dairy milk the fragrance  of the blossoming flower .life is just  like the first shower of the rain the monsoon season .life means nothing and life means everything life defines the color of the sky the spectrum of the rainbow and the shinning sunlight over the head .
living is just not got it enough to live a life it has to be its beauty its fulfillment and the most important is satisfaction.
one who is not satisfied just watch this video you will definitely say that you just don't want to live but you want to live like a legend a legend life.


live life to the fullest 
never miss the chance 
explore the dreams to its greatest
never give a chance!!!

Wednesday, June 6, 2018

Veerana

वीरानियाँ 

वीराने  में ज़िन्दगी की  क्या एहमियत  होती है 

आज पता चला मुझे | 

अँधेरे में रौशनी की क्या एहमियत होती है 

आज पता चला मुझे | 

घनी काली रात के बाद ,

सुनहरी सुबह की किरण क्या होती है 

आज पता चला मुझे | 

सूखे पत्ते पर एक ओस की बूंद  का  असर क्या होता है 

आज पता चला मुझे | 

झूठ की तस्वीर पर 

एक सच का आइना  दिखाना  क्या होता है 

आज पता चला मुझे  | 








वीरानियाँ -सुकृती राय | 

bhav

भाव  कम नहीं है पर पूरा भी नहीं  आधा अगर है तो पूरा  नहीं  हम है पुजारी भाव के  अंजना कहे की यही मोल दाव  के  सुहानी सी ज़िन्दग...